कोहली ने सैनिकों को दी दिवाली की शुभकामनाएं

कोलकाता, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को भारतीय सेना के जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

कोहली ने दिवाली के पर्व पर भी घर से दूर रहकर देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के प्रति हमदर्दी जताई।

कोहली ने ट्वीट किया, “मैं विराट कोहली, इस दिवाली पर अपने जवानों को शुभकामनाएं देता हूं कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ करें।”

कोहली ने कहा, “मुझे पता है कि परिवार से दूर रहने का क्या मतलब होता है। आप जिस तरह देश की रक्षा कर रहे हैं वह सराहनीय है।”

कोहली ने अगले ट्वीट में लिखा, “मेरे जवाब भाइयों, विश्वास रखिए मैं और पूरा देश हमेशा आपके साथ है।”

कोहली ने इसके अलावा देशवासियों से जवानों का सम्मान करने की अपील भी की।

उन्होंने लिखा, “जहां भी कोई सैनिक दिखे उसे सलामी दें। हम शांतिपूर्वक त्यौहार का लुत्फ तभी उठा पातें हैं, क्योंकि वे हमारी रक्षा में लगे हुए हैं। जय हिंद!”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493