नई दिल्ली, 20 जुलाई (आईएएनएस)। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना में 85,000 उम्मीदवार कौशल प्रशिक्षण के बाद नियोजित हुए।
दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना (डीडीयू-जीकेवाई) ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा लागू किया जा रहा ग्रामीण युवाओं के लिए नौकरी से जुड़ा कौशल विकास कार्यक्रम है।
लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब देते हुए ग्रामीण विकास राज्य मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि इस योजना के तहत दिए जा रहे प्रशिक्षण से युवा नौकरी तलाश करने में सक्षम हो जाता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2016-17 के दौरान कुल 1,62,586 उम्मीदवारों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया और 84,900 उम्मीदवार नियोजित हुए।
एक अन्य घटक कौशल विकास है जो ग्रामीण स्वयंरोजगार और प्रशिक्षण संस्थानों (आरएसईटीआई) के माध्यम से किसी प्रशिक्षु को बैंक से ऋण के साथ अपना स्वयं का रोजगार शुरू करने में समर्थ बनाता है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुल 4,45,106 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया है और 3,63,111 उम्मीदवारों ने अपने रोजगार स्थापित किए।
dharmpath.com dharmpath