कौशल विकास को राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम बनाएं : वीरभद्र

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कौशल विकास को एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम बनाने की जरूरत है।

नई दिल्ली, 25 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि कौशल विकास को एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कौशल मुहैया करने वालों और प्रशिक्षकों को तैयार करने के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम भी शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कौशल विकास पर यहां मुख्यमंत्रियों के उपसमूह की एक बैठक में वीरभद्र ने कहा कि उनके राज्य ने कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों के क्रियान्वयन और समन्वयन के लिए नीति निर्देश तय करने हेतु एक राज्यस्तरीय कौशल विकास इकाई गठित की है।

पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उपसमूह के संयोजक हैं। पूर्वोत्तर के छह मुख्यमंत्रियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

वीरभद्र ने कहा, “हमने अधिकांश योजनाओं के क्रियान्वयन और समन्वयन के लिए एक कौशल विकास निगम गठित किया है और यह निगम सभी संबंधित विभागों के बीच समन्वयन सुधारने के लिए एक सामूहिक कार्ययोजना मुहैया कराएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493