कोलकाता, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने तूफान क्यांत का पश्चिम बंगाल पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।
मंगलवार सुबह 11.30 बजे चक्रवाती तूफान पोर्ट ब्लेयर से 630 किलोमीटर उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर था।
एक क्षेत्रीय मौसम अधिकारी ने कहा, “तूफान के गुजरने की वजह से हल्की बारिश होगी। हम बंगाल में इसके बड़े प्रभाव की उम्मीद नहीं कर रहे हैं। यह अधिकांशत: आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय हिस्सों की तरफ केंद्रित होगा।”
भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, अगले 72 घंटों के दौरान, तूफान के प्रारंभ में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की तरफ और फिर बंगाली की खाड़ी की ओर पश्चिम से दक्षिणपश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath