क्या साध्वी प्राची भी 4 बच्चे पैदा करेंगी : शिवपाल

लखनऊ /बरेली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने पहली बार साध्वी प्राची पर पलटवार किया है। शिवपाल ने सवाल उठाया, “क्या ज्यादा बच्चे पैदा करने का आह्वान करने वाली साध्वी प्राची खुद भी चार बच्चे पैदा करेंगी?”

गुरुवार को बरेली में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल को जब पत्रकारों ने प्राची और भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया देने के लिए बाध्य किया तो उन्होंने कहा, “कुछ भी कह देना बहुत आसान है।”

उन्होंने कहा कि क्या ज्यादा बच्चा पैदा करने का आह्वान करने वाले खुद ज्यादा बच्चे पैदा करेंगे? उन्होंने कि लोगों से चार-चार बच्चे पैदा करने का आह्वान करने वाली साध्वी प्राची भी क्या ज्यादा बच्चे पैदा करेंगी?

शिवपाल यादव ने कहा कि देश तो तोड़ने और झूठ बोलने वाले अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुके हैं। विकास तथा देश को खुशहाली के मार्ग पर ले जाने के भाजपा के सारे दावे खोखले ही साबित हुए हैं।

इसके बाद शिवपाल रामपुर के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने आजम खां के जौहर विश्वविद्यालय में आयोजित एक वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण किया।

रामपुर में शिवपाल ने कहा कि सिर्फ सपा सरकार खेल व खिलाड़ियों के विकास का पूरा ध्यान रखती है। सपा की सरकार के कार्यकाल में ही खिलाड़ियों को उनका हक प्रदान किया जाता है। पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। सरकार खेलों को और बढ़ावा देगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493