मुंबई, 19 अप्रैल (आईएएनएस)। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी कई साल पुरानी आदत छोड़ने को तैयार नहीं है। उनकी यह आदत है कि वह कैमरे के साथ पोज देते हुए अपनी कलाई के सहारे सहजता से बैठती हैं।

प्रियंका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी हाल की तस्वीर की तुलना करते हुए अपनी 16 वर्ष पुरानी तस्वीर साझा की, जब वह 17 साल की थीं।
तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा, “मुझे हमेशा की तरह कलाई पर आराम करना पसंद है। 17 की उम्र से अब तक, कितना समय बीत चुका है।”
दोनों ही तस्वीरों में प्रियंका कैमरे के सामने अपनी कलाई पर अपना सिर रखे बैठी हुई हैं।
प्रियंका को इस महीने की शुरुआत में चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। उन्हें लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ में मुख्य भूमिका निभाते देखा गया है।
dharmpath.com dharmpath