क्यूबा, अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर चर्चा की

मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के मुताबिक, वार्ता परस्पर सम्मान और पेशेवर माहौल में हुई, जिसमें दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने के महत्व पर सहमति जताई।

क्यूबा के प्रतिनिधिमंडल में गृह व विदेश मंत्रालय, महान्यायवादी कार्यालय तथा जनरल कस्टम्स के अधिकारी शामिल थे। वहीं अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में गृह सुरक्षा व न्याय विभाग तथा हवाना स्थित अमेरिकी दूतावास के अधिकारी शामिल थे।

यह बैठक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य करने को लेकर उठाए जा रहे कदमों का हिस्सा है। दिसंबर 2014 में दोनों देशों ने संबंधों को सामान्य करने को लेकर कदम उठाने की शुरुआत की थी। 54 साल बाद दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंधों को बहाल करते हुए 20 जुलाई, 2015 को एक-दूसरे के देशों में बंद दूतावास को फिर से खोला था।

वाशिंगटन ने कई दशकों तक आतंकवाद को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए हवाना को काली सूची में डाल दिया था। अमेरिका ने अप्रैल 2015 में क्यूबा को इस सूची से बाहर निकाला और कैरिबियाई द्वीप पर कोलंबियाई सरकार तथा विद्रोहियों के बीच शांति वार्ता में सकारात्मक भागीदारी लेने के लिए उसकी सराहना की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493