बेंगलुरू, 10 जून (आईएएनएस)। ऑनलाइन होटल श्रंखला नीडा रूम्स ने वाया डॉट कॉम के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत नीडा रूम्स एशिया में वाया डॉट कॉम के ग्राहकों को 3,500 से अधिक होटल कमरों का विकल्प उपलब्ध कराएगी।
नीडा रूम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कनेश्वरन अविलि ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा, “इस साझेदारी से नीडा रूम्स को अधिक ग्राहक मिलेंगे, क्योंकि वाया डॉट कॉम ने एशिया में अब तक सात करोड़ से अधिक ग्राहकों को सेवा दी है।”
अविलि इससे पहले विमानन कंपनी स्पाइसजेट में मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी रह चुके हैं।
उन्होंने कहा, “नीडा रूम्स और वाया डॉट कॉम की पेशकश में समानता है। दोनों ग्राहकों को वैल्यू-फॉर-मनी उत्पाद पेश करते हैं।”
वाया डॉट कॉम एशिया की एक अग्रणी ऑनलाइन यात्रा एजेंसी है।
वाया डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. स्वामिनाथन ने कहा, “यह साझेदारी हमारे ग्राहकों को सर्वोत्तम वैल्यू देने की हमारी यात्रा में एक बड़ी छलांग होगी।”
dharmpath.com dharmpath