हवाना, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। चिकित्सा के क्षेत्र की प्रतिभाओं के विदेश पलायन को रोकने के लिए क्यूबा ने चिकित्सकीय पेशेवरों पर फिर से यात्रा प्रतिबंध लगा दिए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की मंगलवार की रिपोर्ट के अनुसार, सात दिसंबर से क्यूबा के मेडिकल प्रोफेशनल को विदेश यात्रा के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय से परमिट लेना होगा।
क्यूबा में खराब नियम-कायदों को सुधारने की दिशा में जनवरी 2013 में उठाए गए कदमों के तहत इस रोक को भी हटा लिया गया था।
लेकिन, अमेरिका और क्यूबा के राजनयिक संबंध बहाल होने के बाद क्यूबा में प्रवासन में उछाल ने चिकित्सा जगत की प्रतिभाओं के पलायन को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
अमेरिका तीसरे देश के चिकित्सकों अपने यहां आने के लिए लुभाता रहता है। अमेरिकी सरकार क्यूबा के चिकित्सकों को विशेष रूप से पंसद करती है।
dharmpath.com dharmpath