कोबे (जापान), 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार सर्बिय के नोवाक जोकोविक थकान के काण इंटरनेशनल टेनिस प्रीमियर लीग (आईपीटीएल) के दूसरे संस्करण से हट गए हैं। आईपीटीएल की शुरुआत बुधवार से यहां हो रही है।
इस बीच सिंगापुर स्लैमर्स टीम ने कहा है कि ब्रिटेन के एंडी मरे और स्विस स्टार स्टेननसिलस वावरिंका ने उसके लिए खेलना स्वीकार कर लिया है।
अब तक कुल 11 ग्रैंड स्लैम खिथाब जीत चुके जोकोविक लीग के बीते संस्करण में युनाइेड अरब एमिरेट्स रायल्स टीम के लिए खेले थे। इस साल जोकोविक क स्लैमर्स टीम में रखा गया था।
इस साल, मरे और वावरिंका स्लैमस के साथ खेलेंगे। स्लैमर्स टीम में निक किर्गियोस, बेलिंडा बेंकिक, केरोलिना प्लीसकोवा, डस्टिन ब्राउन, कार्लोस मोया और मार्सेलो मेलो खेल रहे हैं।
लीगके पहले संस्करण में मरे मनीला मावेरिक्स टीम के लिए खेले थे। इस साल इस लीग में रोजर फेडरर, राफे ल नडाल, केई निशिकोरी, मारिन सिलिक, मिलोस राओनिक, किर्गियोस और अन्य हिस्सा ले रहे हैं।
महिला खिलाड़ियों में सेरेना विलियम्स, मारिया शारापोवा, एना इवानोविक, किस्टीना मादेनोविक, सानिया मिर्जा खेल रही हैं।
dharmpath.com dharmpath