क्यूबा में पहले जीका संक्रमण की पुष्टि

एक अधिकारिक बयान के मुताबिक, यह 28 वर्षीया डॉक्टर वेनेजुएला के अराग्वे से 21 फरवरी को क्यूबा पहुंचीं। वह फिलहाल हवाना के पास क्यूबा के आर्टीमिसा प्रांत में एक छात्रावास में रह रही हैं।

देश के स्वास्थ्य उपायों को देखते हुए इस महिला और 37 अन्य चिकित्सकों को चिकित्सीय निगरानी में रखा गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इस महिला में जीका वायरस के संक्रमण की पुष्टि 29 फरवरी को हुई थी। इस महिला के पति में भी दो महीने पहले वायरस की पुष्टि हो चुकी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493