क्यूबा में ‘माइकल’ तूफान ने दस्तक दी

हवाना, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। तूफान ‘माइकल’ ने पश्चिम क्यूबा में तेज हवाओं और भारी बारिश के साथ दस्तक दी।

सिविल डिफेंस एजेंसी ने हवाना में लोगों के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सोमवर दोपहर तीन बजे तूफान कैरेबियन द्वीप के पश्चिमी पड़ाव सैन एंटोनियो केप से होकर गुजरा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मुख्य मौसम विज्ञानी जोस रूबेरिया के हवाले से कहा कि माइकल मंगलवार सुबह तक क्यूबा में तबाही मचाना जारी रखेगा।

तूफान की दिशा से संकेत मिलता है कि यह मंगलवार और बुधवार की सुबह मेक्सिको की खाड़ी में ज्यादा शक्तिशाली रूप अख्तियार कर लेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493