लखनऊ, 9 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को छात्रों से भरी एक स्कूल बस को तेज रफ्तार के ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे कई छात्रों को हल्की चोटें आईं हैं।
दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की बस को आगरा रोड के केवलगढ़ी मोड़ पर ट्रक ने उस समय टक्कर मारी जब बस स्कूल की ओर जा रही थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि बस और ट्रक चालक दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं वहीं कुछ छात्रों को मामूली चोटें आईँ हैं।
घायलों चालकों की पहचान राजेश व विजय के रूप में हुई है। बच्चों के माता-पिता को घटना की सूचना दे दी गई है।
dharmpath.com dharmpath