क्राइस्टचर्च एकदिवसीय : न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया

क्राइस्टचर्च, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। मैट हेनरी (33-4) की घातक गेंदबाजी और सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुपटिल (93) की आतिशी बल्लेबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को हेगले ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की पूरी टीम 27.4 ओवरों में महज 117 रन बनाकर ढेर हो गई, जिसके बाद 118 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी किवी टीम ने बिना कोई विकेट खोए मात्र 8.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।

गुपटिल ने 93 रनों की आतिशी पारी खेली, जबकि दूसरे छोर पर टॉम लाथम को खेलने के लिए सिर्फ 20 गेंदें मिली, जिसमें उन्होंने नाबाद 17 रन बनाए।

गुपटिल ने 93 रन बनाने के लिए महज 30 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में आठ छक्के और नौ चौकेलगाए।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई। पहले मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा चुके हेनरी ने दूसरे मैच में भी श्रीलंका के बल्लेबाजों को परेशान किया।

इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज 20 रने से आगे नहीं जा सका। उनकी तरफ से सबसे ज्यादा रन नुवान कुलासेकरा (19) ने बनाए। उनके अलावा धनुषका गुनाथिलाका ने 17 और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने 17 रन बनाए। जबकि सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।

पहला विकेट 20 पर गिरने के बाद श्रीलंका की टीम संभल नहीं सकी और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। श्रीलंका की तरफ से सबसे बड़ी साझेदारी छठे विकेट के लिए मिलिद श्रीवर्धना और चमारा कपुगेदरा के बीच महज 25 रनों की रही।

छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को लक्ष्य हासिल करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई।

तूफानी पारी खेलने वाले गुपटिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493