केंद्र जांच समिति को काम करने से नहीं रोक सकता : आप

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को इस बात का अधिकार नहीं है कि वह दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की कथित अनियमितताओं की पड़ताल करने से जांच आयोग को रोक सके।

नई दिल्ली, 28 दिसम्बर (आईएएनएस)। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को इस बात का अधिकार नहीं है कि वह दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की कथित अनियमितताओं की पड़ताल करने से जांच आयोग को रोक सके।

आप नेता आशुतोष ने यहां कहा, “केंद्र सरकार किसी के दबाव में काम कर रही है और अपनी हंसी उड़वा रही है। इसके पास ऐसा कोई अधिकार नहीं है जिसकी मदद से यह जांच आयोग के गठन को और इसके काम करने को रोक सके।”

आशुतोष ने कहा कि यह सभी को पता है कि डीडीसीए घोटाले की जांच करने वाले पहले के आयोग को गृह मंत्रालय ने 22 सितंबर को भंग कर दिया था।

इससे पहले कई ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह साफ कर दिया कि दिल्ली सरकार की जांच समिति ने किसी को कोई क्लीन चिट नहीं दी है।

ये ट्वीट भाजपा के इस बयान के बाद आए हैं कि केजरीवाल को डीडीसीए मामले में अरुण जेटली पर आरोप लगाने के लिए उनसे माफी मांगनी चाहिए। पार्टी ने कहा था कि दिल्ली सरकार की जांच समिति ने जेटली के खिलाफ कुछ नहीं कहा है।

आम आदमी पार्टी के संयोजक केजरीवाल ने साफ कर दिया कि वह माफी मांग कर भाजपा पर अहसान नहीं करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493