क्रासिंस्की अपनी पत्नी के सबसे बड़े प्रशंसक

लॉस एंजेलिस, 24 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेता-निर्देशक जॉन क्रासिंस्की का कहना है कि वह खुशकिस्मत हैं कि उन्हें पत्नी के रूप में अभिनेत्री एमिली ब्लंट मिलीं। वह कहते हैं कि वह उनके सबसे बड़े प्रशंसक हैं।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रासिंस्की ने यह बात शुक्रवार को जैसन वॉल्श के नए वेस्ट हॉलीवुड राइज नेशन फिटनेस स्टूडियो के उद्घाटन मौके पर कही।

उन्होंने कहा, “हम खुशनसीब साबित हुए। यह (शादी) उन चीजों में से एक है, जिनका जिस दिन मैं उनसे मिला था उससे ज्यादा अब लुत्फ उठा रहा हूं और यह काफी विचित्र है।”

क्रासिंस्की ने कहा, “मुझे शादी की सफलता का मंत्र तो नहीं पता, लेकिन मेरे ख्याल से वह (एमिली) मजाकिया एवं बेहद प्रतिभावान हैं और मैं उनका नंबर वन प्रशंसक हूं।”

इस जोड़े ने 2010 में शादी की और उन्हें हैजल नाम से एक बेटी भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493