‘नायकी’ में 20 साल की नजर आएंगी तृषा : निर्देशक

चेन्नई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। निर्देशक गोवी ने कहा कि दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तृषा कृष्णन आगामी फिल्म ‘नायकी’ में 20 साल की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी।

गोवी ने आईएएनएस को बताया, “तृषा को 20 साल की लड़की का किरदार निभाते देखा जाएगा। पिछले कुछ महीनों से वह अपने आप को इस किरदार के लिए तैयार कर रही हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे बताने की जरूरत नहीं पड़ी कि उन्हें किरदार में कैंसा लगना चाहिए। जब मैंने उन्हें कहानी बताई तो उन्हें समझ में आ गया कि मैं इस किरदार के लिए क्या चाहता हूं?”

गोवी ने कहा कि ‘नायकी’ रेट्रो हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और तृषा इस फिल्म की नायक हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के 60 प्रतिशत हिस्से की शूटिंग यहां और बाकी की शूटिंग हैदराबाद में की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493