क्रिकेट से ऊपर कोई नहीं : लक्ष्मण

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण कहा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट से ऊपर कुछ भी नहीं है।

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वी. वी. एस. लक्ष्मण ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो टीमों चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित किए जाने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण कहा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट से ऊपर कुछ भी नहीं है।

लक्ष्मण ने यहां आईएएनएस को दिए साक्षात्कार में कहा, “आईपीएल की दोनों टीमों को निलंबित किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। आईपीएल के नजरिए से हालांकि काफी कुछ सकारात्मक भी है। खेल से ऊपर कुछ भी नहीं है। मेरे खयाल से सभी के केंद्र में क्रिकेट है और रहेगा और क्रिकेट की ही अंतत: जीत होगी।”

उल्लेखनीय है कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित न्यायमूर्ति आर. एम. लोढ़ा समिति ने बीते सप्ताह आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग एवं सट्टेबाजी मामले में सुपर किंग्स के पूर्व टीम अधिकारी और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन और राजस्थान रॉयल्स टीम के सह-मालिक राज कुंद्रा पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

लोढ़ा समिति ने साथ ही दोनों दोषियों की टीमों को भी दो वर्ष के लिए निलंबित कर दिया।

टीमों के निलंबन के बाद बीसीसीआई ने लोढ़ा समिति के अध्ययन और आईपीएल के भविष्य के कार्यक्रम का रोड मैप तैयार करने के लिए सौरभ गांगुली, राजवी शुक्ला, अनुराग ठाकुर और अनिरुद्ध चौधरी वाले एक वर्किं ग ग्रुप का गठन किया है।

लक्ष्मण ने कहा, “मेरा इसमें पूरा विश्वास है कि आईपीएल युवा खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में दिग्गज खिलाड़ियों के अनुभव साझा करने का मौका प्रदान करने वाला बेहतरीन मंच है। मेरे खयाल से आईपीएल में नाकारात्मक चीजें बहुत कम हैं। लेकिन कुल मिलाकर मेरा मानना है कि युवा खिलाड़ियों के लिए आईपीएल अच्छा है।”

उन्होंने कहा, “यह सब निश्चित तौर पर आईपीएल की छवि के लिए ठीक नहीं है। लेकिन आईपीएल के पिछले संस्करण में हमने शानदार क्रिकेट देखा।”

लक्ष्मण ने कहा कि निलंबित टीमों के खिलाड़ियों के लिए यह खराब है, ऐसा कहना अभी जल्दबाजी होगी।

उन्होंने कहा, “बीसीसीआई एक वर्किं ग ग्रुप का गठन किया है, जो इस संबंध में निर्णय लेगी। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी और बीसीसीआई आगे की कार्यवाही के लिए सर्वोपयुक्त संस्थान है।”

भारतीय टीम को कोच के मामले पर लक्ष्मण ने कहा, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कोच विदेशी है या भारतीय, जरूरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को उसके सर्वोपयुक्त पद पर नियुक्त करने की है। यह सबसे महत्वपूर्ण है कि सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति को कोच नियुक्त किया जाए, क्योंकि एक कोच कार्य सिर्फ प्रशिक्षण देना ही नहीं बल्कि माहौल तैयार करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493