‘दीया और बाती हम’ में अनस-रति की रियल लाइफ जोड़ी

मुंबई, 22 जुलाई (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘मिले जब हम तुम’ और ‘हिटलर दीदी’ में काम कर चुकी और टेलीविजन अभिनेता अनस राशिद को डेट कर रहीं अभिनेत्री रति पांडे अब उनके साथ ‘दीया और बाती हम’ धारावाहिक में नजर आएंगी।

अनस ‘दीया और बाती हम’ में सूरज राठी की भूमिका निभा रहे हैं।

एक बयान में कहा गया कि धारावाहिक ने तीन माह की लीप ली है। लीप के बाद दिखाया जा रहा है कि सूरज की पत्नी संध्या (दीपिका सिंह) का अपहरण हो गया है, जिससे सूरज का दिमागी संतुलन बिगड़ गया है। सूरज की भाभो (नीतू वघेला) को लगता है कि नई लड़की के आने से बेटा ठीक हो जाएगा। इसलिए भाभो उसकी जिंदगी में नई लड़की लालिमा (रति) को लाने में जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि रति और अनस एक-दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। रति कई बार ‘दीया और बाती हम’ के सेट पर उनसे मिलने आती रही हैं, इसलिए इसके निर्माताओं ने अब उन्हें इसका हिस्सा बनाने का मन बना लिया है, क्योंकि टेलीविजन पर दोनों की केमेस्ट्री अच्छी लग रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493