क्रिकेट से वास्ता नहीं रहा, मगर चुनौतियां पसंद : अनुजा

मुंबई, 24 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनुजा साठे ने कभी क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन जब उनके पास टेलीविजन धारावाहिक ‘तमन्ना’ में महत्वाकांक्षी क्रिकेटर की भूमिका निभाने की चुनौती आई तो उन्होंने इसे कबूल कर लिया।

धारावाहिक ‘तमन्ना’ में अनुजा धारा सोलंकी नामक महत्वाकांक्षी क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। यह धारावाहिक टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर पहली फरवरी से शुरू होगी।

टेलीविजन की दुनिया में वह इस शो के माध्यम से शुरुआत करने जा रही हैं। इससे पहले उन्होंने ‘अग्निहोत्री’ और ‘सुहासिनी’ जैसे मराठी धारावाहिकों में काम किया है।

अनुजा ने आईएएनएस से कहा, “क्रिकेट उन्होंने इससे पहले कभी नहीं खेला और वह इसे चुनौतीपूर्ण समझती हैं, लेकिन उन्हें चुनौतियों का सामना करना पसंद है, इसलिए वह यह शो कर रही हैं।”

उन्होंने बताया, “यह शो ‘सास-बहू’ धारावाहिकों से अलग है। इस शो की 120 कड़ियां होंगी।”

अनुजा के किरदार के लिए वह क्रिकेट देख रहीं हैं और बल्ला उठाना सीख रही हैं।

उन्होंने कहा, “क्रिकेट सीखना मेरे लिए बड़ी चुनौती है। हमारा देश क्रिकेट को धर्म की तरह पूजता है, इसलिए इसमें कुछ गलत नहीं है कि मैं इसे सीखूं, लेकिन मैंने इससे पहले क्रिकेट नहीं खेला।”

धारावाहिक ‘तमन्ना’ में अनुजा के अलावा, केतकी दवे, किरण करमरकर, हर्ष छाया और विशाल गांधी जैसे कलाकार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493