लॉस एंजेलिस, 15 जून (आईएएनएस)। फिल्मकार क्वेंटीन टारंटीनो की फिल्म ‘द हेटफुल एट’ का प्रीमियर 25 दिसंबर को चुनिंदा सिनेमाघरों में किया जाएगा और दो सप्ताह के शानदार रोडशो के बाद आठ जनवरी 2016 को फिल्म दुनियाभर में रिलीज की जाएगी।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार फिल्म के वितरक और वेंस्टीन कंपनी के अध्यक्ष एरिक लोमिस ने एक बयान में कहा, “क्वेंटीन टारंटीनों के साथ हमारा रिश्ता कंपनी की स्थाई चट्टान जैसा है। इसलिए फिल्म का प्रीमियर हमारे लिए खास मायने रखता है। यह सिनेप्रेमियों और टारंटीनो के प्रशंसकों के लिए क्रिसमस का एक शानदान तोहफा होगा।”
‘द हेटफुल एट’ के साथ वैसे सोनी पिक्च र्स की ‘कनक्लुशन’, फॉक्स की ‘जॉय’, वार्नर ब्रदर्स की ‘प्वाइंट ब्रेक’ और ओपन रोड्स की ‘स्नोडन’ भी रिलीज हो रही है।
‘द हेटफुल एट’ में सैमुएल एल. जैक्सन, कर्ट रसेल, जेनिफर जेसन ली, वाल्टन गॉगिंस, ब्रूस डर्न और डेमियन बकहर ने काम किया है।
dharmpath.com dharmpath