क्रिसमस से पहले नहीं होगी कश्मीर घाटी में बर्फबारी

श्रीनगर, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर में रविवार को भी शीत लहर जारी रही जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार घाटी में क्रिसमस से एक दिन पहले बर्फबारी हाने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, “अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाए रहने और शुष्क मौसम रहने की संभावना है। क्रिसमस से एक दिन पहले बर्फबारी नहीं होगी।”

अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में शीतलहर जारी रहेगी।

अधिकारी ने कहा, “कारगिल में तापमान शून्य से 11.04 डिग्री और लेह में तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।”

पूरी घाटी में तापमान हिमांक बिंदू से नीचे ही रहा। श्रीनगर में तापमान शून्य से दो डिग्री, पहलगाम में शून्य से चार डिग्री और गुलमर्ग में शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

अधिकारी ने कहा, “जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर बना है।”

अधिकारी ने कहा, “जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, कटरा 7.8 में डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 5.5 डिग्री सेल्सियस, बनिहाल में 1.3 डिग्री सेल्सियस, भदरवाह में आठ डिग्री सेल्सियस और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493