क्रिस्टोफर नोलन भारत आ रहे हैं : अमिताभ

मुंबई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। हिंदी फिल्मों के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि मशहूर फिल्मकार क्रिस्टोफर नोलन एक महीने में भारत आ रहे हैं।

बिग बी ने अपने ब्लॉग पर लिखा है कि कोडक मार्च तक यहां अपना केंद्र खोलेगा।

अमिताभ ने ट्वीट किया, “फिल्म के लिए सबसे बड़ा नाम कोडक एक बार फिर बदलाव के साथ यहां से वापस आ रहा है। निर्देशन और निर्माण की दुनिया के कई लोग मूल्य आधारित फिल्मों को अधिक पसंदीदा विषय मानते हैं। जिस तरह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता नोलन की फिल्म ‘डंर्किक’ है।”

उन्होंने लिखा, “और नोलन एक महीने में उद्घाटन के लिए या कम से कम कुछ मामलों में समर्थन देने के लिए भारत आ रहे हैं।”

वहीं अमिताभ भारत में कोडक फिल्म की वापसी से उत्साहित हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493