क्रिस को मॉम कहकर बुलाते हैं केनी

लॉस एंजेलिस, 18 फरवरी (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट अपनी सास क्रिस जेनर को मॉम कहकर संबोधित करते हैं और यही नहीं वह अपने साले रॉब कर्दाशियां को अपने छोटे भाई की तरह मानते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पत्नी किम कर्दाशियां के परिवार का परिचय बेहद आत्मीयता के साथ देने वाले 37 वर्षीय केनी ने वेबसाइट ‘स्टाइल डॉट कॉम’ के साथ साक्षात्कार में बताया कि जब उन्होंने रिएलिटी स्टार किम कर्दाशियां (केनी की पत्नी) के साथ डेट करना शुरू किया, तो उन्हें नए लोगों से दोस्ती करनी पड़ी।

केनी ने बताया, “जब किम और मेरे रिश्ते की शुरुआत हुई थी, तो हर कोई इसके खिलाफ था। मैंने जो दोस्त बनाएं थे, रिश्ते बनाए थे सब मेरे खिलाफ हो गए थे”

केनी ने आगे बताया, “सब लोग किम के खिलाफ थे और फिर मेरे भी खिलाफ हो गए। मेरे लिए लोगों का जो तथाकथित लगाव था सब खत्म हो गया। फिर मैं किम के परिवार में शामिल हुआ, जहां घर पर मां (क्रिस जेनर) थी और एक छोटा भाई रॉब था, जिसके कमरे में मैं रहता था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493