‘द रियल हाउसवाइफ’ में नहीं दिखेंगी स्नूकी

लॉस एंजेलिस, 18 फरवरी (आईएएनएस)। स्नूकी के नाम से लोकप्रिय रिएलिटी टीवी स्टार निकोल पोलिजी रिएलिटी शो ‘द रियल हाउसवाइफ ऑफ न्यूजर्सी’ में नहीं दिखाई देंगी। शो के कार्यकारी निर्माता एंडी कोहेन ने इस खबर की पुष्टि की।

पहले खबरें आई थीं कि निकोल जल्द ही ‘द रियल हाउसवाइफ’ की टीम में शामिल होने वाली हैं। लेकिन कोहेन ने पुष्टि की कि यह खबर सच नहीं है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, कोहेन ने शो के एक प्रशंसक के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “वह (निकोल) ‘द रियल हाउस वाइफ’ में शामिल नहीं हो रही हैं।”

27 वर्षीया स्नूकी ने खुद भी खबरों का खंडन करते हुए साफ तौर पर ट्विटर पर लिखा, “मैं न्यूजर्सी रियल हाउसवाइफ में शामिल होने की कोशिश नहीं कर रही हूं।”

इस बारे में स्नूकी और कोहेन की ओर से ज्यादा खुलासा नहीं किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493