क्रिस ने कराई सर्जरी!

लॉस एंजेलिस, 14 जून (आईएएनएस)। रिएलिटी टीवी स्टार क्रिस जेनर के बारे में इन दिनों अफवाह गर्म है कि उन्होंने नितंब की सर्जरी कराई है।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, क्रिस को पेरिस में कुछ अलग ही अंदाज में देखे जाने के बाद यह अफवाह उड़ी कि उन्होंने नितंब की सर्जरी कराई है।

क्रिस को एक फोटोग्राफ में बेहद चुस्त काली जींस पहने देखा गया। वह मॉन्टैग्नी मार्केट में शुक्रवार को खरीददारी करने पहुंची थीं, जहां उनकी यह फोटो ली गई थी। उन्होंने काले रंग की टॉप ऊंची एड़ी वाले जूते और काले रंग का हैंडबैग ले रखा था।

पिछले महीने भी क्रिस के बारे में इसी तरह की अफवाह थी, जब उन्हें एक कार्यक्रम में बेहद चुस्त पोशाक पहने देखा गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493