बेटी को लेकर हायक पर है दबाव

लंदन, 14 जून (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेत्री सलमा हायक का कहना है कि उनकी सात वर्षीय बेटी को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने देने को लेकर उन पर दबाव है।

हायक और उनके पति फ्रैंकोइस-हेनरी पिनौल्त एक बेटी वेलेटीना के माता-पिता हैं। हायक इस बात को लेकर दबाव महसूस करती हैं कि वेलेंटीना को फोटो साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम या सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट फेसबुक या माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर खुद का खाता बनाने की अनुमति दें, हालांकि हायक ऐसा अपनी खुशी से नहीं चाहतीं, क्योंकि उनको लगता है कि इससे उनकी बेटी समय से पहले बड़ी हो जाएगी।

वेबसाइट ‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के अनुसार हायक ने कहा, “यह पूरी नई दुनिया है, जिससे मैं दूर रहने की कोशिश कर रही हूं, जब तक रह सकूं, लेकिन एक तरह का दबाव है कि दूसरी लड़कियों के पास खुद के सेलफोन हैं और वे वह सब पाना चाहती हैं, जो स्कूल में दूसरी लड़कियों के पास होता है। यदि उन्हें वह सब न मिले तो उन्हें लगता है कि वे उन सबके जैसी नहीं हैं।”

हायक ने बताया, “उसे (वेलेंटीना) हर बात का जवाब चाहिए। मेरे पास अपना मोबाइल फोन कब होगा, मेरा पास अपना खुद का मेकअप किट कब होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493