क्रिस मार्टिन कमाई का 10 फीसदी दान करते हैं

लंदन, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। पॉप बैंड ‘कोल्डप्ले’ के गायक क्रिस मार्टिन अपनी कमाई का 10 फीसदी हिस्सा दान कर देते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, मार्टिन की मां एलिसन उसे शुरुआती दिनों से ही साझा करने का महत्व समझाते हुए उनकी पॉकेट मनी के 10 पेंस में से एक पेंस रख लेती थीं।

टीवी शो ‘टुडे’ में मार्टिन के बैंड के साथी जॉनी बकलैंड ने बताया, “क्रिस की कमाई का 10 फीसदी हिस्सा दान में जाता है।”

मार्टिन ने कहा, “मुझे जेब खर्च के तौर पर 10 पेंस मिला करते थे। पहली बार उन्होंने मुझे नौ पेंस दिए थे तो मेरी प्रतिक्रिया कुछ इस तरह थी, ‘ये क्या है?’ इस पर मां ने कहा था कि ‘इसकी आदत डाल लो बेटा।’ मां आज भी मुझे सप्ताह में तीन पाउंड देती हैं।”

मार्टिन के इस कदम का प्रभाव उनके बैंड के अन्य साथियों पर भी पड़ा है और अब वे भी हर महीने 28 अलग-अलग संस्थाओं में कमाई का 10 फीसदी हिस्सा दान करने लगे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493