राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार को समाप्त हो गया। सभापति हामिद अंसारी ने भावुक संबोधन के साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी।

राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले अंसारी ने अपने भावुक संबोधन में कहा, “नियमित और लगातार अवरोध इस सत्र की पहचान रही.. सभी वर्गो ने नारे लिखी तख्तियों को लहराने और शोर-शराबे से संबंधित नियमों की अनदेखी की।”

उन्होंने कहा कि सदन में केवल उसी वक्त शांति रही, जब दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493