श्रीनगर, 16 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू शहर में गुरुवार की रात इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यह क्षेत्र में अब तक का सबसे कम तापमान है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “जम्मू शहर में गुरुवार की रात इस मौसम की सबसे सर्द रात रही। यहां शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह यहां अब तक का सबसे कम तापमान है।”
उन्होंने कहा, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री नीचे, पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 4.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”
उन्होंने बताया, “कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 9.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।”
अधिकारी के अनुसार, “जम्मू क्षेत्र के कटरा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, बटोट का 5.9 डिग्री, बनिहाल का एक डिग्री और भदरवाह का 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”
उन्होंने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान शुष्क व ठंडा मौसम जारी रहेगा।
dharmpath.com dharmpath