क्रुजेइरो में शामिल हुए ब्राजीलियाई स्ट्राइकर फ्रेड

रियो डी जनेरियो, 24 दिसम्बर (आईएएनएस)। ब्राजील के स्ट्राइकर फ्रेड अपने पूर्व क्लब क्रुजेइरो में शामिल हो गए हैं।

फ्रेड चिर प्रतिद्वंद्वी क्लब एटलेटिको मिनिएरो से क्रुजेइरो में शामिल हुए हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, 34 वर्षीय फ्रेड का करार मिनिएरो क्लब के साथ 2018 के अंत तक था। वह अगले तीन साल के लिए क्रुजेइरो में शामिल हुए हैं।

फ्रेड ने ट्विटर पर जारी एक वीडियो में कहा, “मैं अपने घर वापस पहुंचकर बहुत खुश हूं। मैं आश्वस्त हूं कि इस क्लब के साथ मैं बहुत से खिताब जीतने और गोल करने का जश्न मनाउंगा।”

फ्रेड के साथ फ्लूमिनेंसे और फ्लामेंगो क्लब भी करार करना चाहते थे, लेकिन क्रुजेइरो ने बाजी मार ली।

क्रुजेइरो के लिए 2004 से 2005 तक खेले गए 71 मैचों में फ्रेड ने 53 गोल किए थे।

मुख्य कोच मानो मेनेजेस के मार्गदर्शन में क्रुजेइरो ने इस साल कोपा डो ब्रासील का खिताब जीता और पांचवें स्थान पर रहते हुए ब्राजील सेरी-ए चैम्पियनशिप का समापन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493