क्रूजेरियो कोपा लिबर्टाडोरेस के क्वार्टर फाइनल में, कोरिंथियंस हारा

बेलो होरीजोंटे, 14 मई (आईएएनएस)। एफसी क्रूजेरियो ने कोपा लिबर्टाडोरेस के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है लेकिन कोरिंथियंस को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्रूजेरियो ने साओ पाउलो पर पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से मिली नाटकीय जीत के बाद अंतिम-8 दौर में स्थान पक्का किया।

मिनिराओ स्टेडियम में बुधवार को दोनों टीमों के बीच खेला गया प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ था।

साओ पाउलो में पराग्वे के क्लब गुआरानी ने नौ खिलाड़ियों तक सीमित हुए कोरिंथियंस को 1-0 से हराकर कुल 3-0 के स्कोर के साथ अंतिम-8 दौर में प्रवेश किया।

गुआरानी के लिए मैच का एकमात्र गोल फर्नाडो फर्नादेज ने 92वें मिनट में किया। कोरिथिंयंस के दो खिलाड़ी-फेबियो सांतोस और जाडसन को लाल कार्ड दिखाकर बाहर भेजा गया था।

इस बीच, इंटर्नासियोनाल ने भी अंतिम-8 दौर में जगह बना ली है। उसने एटलेटिको मिनेरो पर 3-1 से जीत हासिल की। पहले चरण के प्री-क्वार्टर फाइनल में मैच में उसने मिनेरो को 2-2 की बराबरी पर रोका था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493