शीयान/ नई दिल्ली, 14 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काबुल के एक अतिथिगृह में हुए हमले के बाद गुरुवार को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बातचीत की। हमले में मारे गए 14 लोगों में से चार भारतीय हैं।
प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, “अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी से बात की और काबुल हमले में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जाहिर की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हम सभी साथ हैं।”
प्रधानमंत्री ने लिखा, “काबुल में हुए हमले में भारतीयों की मौत पर अशरफ गनी ने शोक जताया है।”
काबुल के कोलोला पुस्था के पार्क प्लेस अतिथिगृह में बुधवार रात हुए हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। इस हमले में चार भारतीयों और एक अमेरिकी सहित 14 लोगों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath