नई दिल्ली, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। चिकित्सा सहायता कंपनी क्रेडिहेल्थ ने सफलतापूर्वक अपने प्री.सीरीज ए फंडिंग राउंड को पूरा किया है। इस राउंड में हेल्थकेयर स्टार्टअप को तोलाराम ग्रुप की पारिवारिक कार्यक्रम निवेश शाखा तोलाराम इंक और माउंटेन पाइन कैपिटल से 15 लाख डॉलर का निवेश प्राप्त हुआ है।
बाला स्वामीनाथ (एक्स) केपीएमजी पार्टनर, इस प्लेटफार्म में सबसे प्रारंभिक निवेशकों में से एक हैं और उन्होंने भी इस राउंड में निवेश किया है। अपने उदय के तीन साल के भीतर ही क्रेडिहेल्थ ने आंरभिक चरण से ही एक सकारात्मक नकद प्रवाह को बनाए रखा है। फंडिंग के इस राउंड के साथ, क्रेडिहेल्थ का लक्ष्य अपने संचालन को विस्तारित करना और मरीजों की गैर-क्लीनिकल समस्याओं को दूर करने के लिए नई सेवाएं शुरू करना है।
क्रेडिहेल्थ के संस्थापक और प्रबंध निदेशक रवि विरमानी ने कहा, “पैसों से ज्यादा, आज बाजार में बने रहने के लिए नवाचार और लगातार वृद्धि की जरूरत है। हम पहले से एक नियमित और सकारात्मक नकद प्रवाह वाली कंपनी हैं और पिछले कुछ तिमाहियों में हमने बेहतरीन वृद्धि भी दर्ज की है। इस फंडिंग का प्रयोग मुख्य रूप से सेवाओं को विस्तारित करने और नए उत्पाद शुरू करने के लिए तकनीक और अवसंरचना में वृद्धि करने के लिए किया जाएगा।”
तोलाराम इंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष तिब्रवाल ने कहा, “भारतीय स्टार्ट-अप परि²श्य ने विभिन्न उद्योगों में बेहतरीन वृद्धि प्रदर्शित की है और हम उच्च क्षमता वाले इस हेल्थकेयर स्टार्टअप के साथ ऐसे व्यावसायिक बाजार में भाग लेकर काफी खुश हैं। भारत के हेल्थकेयर डिलिवरी सिस्टम में बेहद ज्यादा सुधार करने और मरीजों के लिए पारदर्शिता लाने की त्वरित आवश्यकता है।”
माउंटेन पाइन कैपिटल की प्रवक्ता साशा ब्रीन ने कहा, “भारत वर्तमान में दुनिया भर में सबसे अभिनव स्टार्टअप उद्योगों में से एक है। हेल्थ-टेक क्षेत्र विशेष रूप से काफी तेजी से विकास कर रहा है। क्रेडिहेल्थ के पास एक सु²ढ़ व्यापार मॉडल, एक उपभोक्ता-केन्द्रित प्रस्ताव है और यह एक बेहतरीन टीम और टेक अवसंरचना से समर्थित है।”
dharmpath.com dharmpath