क्रोएशिया के रेबिच ने फ्रैंकफर्ट के साथ अपना करार बढ़ाया

बर्लिन, 11 अगस्त (आईएएनएस)। क्रोएशिया के फारवर्ड एंटे रेबिच ने जर्मन फुटबाल क्लब आईंट्रेक्ट फ्रैंकफर्ट के साथ अपने करार को 2022 तक बढ़ा लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने क्लब के खेल निदेशक फ्रेडी बोबिक के हवाले से बताया, “एंटे ने विश्व कप में आश्चर्यजनक प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन ने हमें उनकी ओर आकर्षित किया और हम इतने मजबूत खिलाड़ी को अपने साथ रखने में कामयाब रहे।”

रेबिच 2016 में फ्रैंकफर्ट में शामिल हुए थे और 57 मैचों में 12 गोल मारने के साथ वह पांच असिस्ट भी दे चुके हैं।

बोबिक ने कहा, “एंटे हमारे नए ट्रेनर एडी हूटर के सिस्टम में फिट बैठते हैं। हमारे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि हम उनके जैसे खिलाड़ी को अपनी टीम में बनाए रखे। जो भी आईंट्रेक्ट फ्रैंकफर्ट को लेकर चिंतित था, वह इस बड़ी खबर के लिए खुश हो सकता है।”

मई में हुए जर्मन कप फाइनल में फ्रैंकफर्ट ने बायर्न म्यूनिख को हराया था जिसमें 24 वर्षीय रेबिच ने अहम भूमिका निभाई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493