रेलवे की विरासत को 22 स्टेशनों पर प्रदर्शित करेगा डिजिटल संग्रहालय

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय रेल की समृद्ध विरासत से लोगों को परिचित कराने के लिए रेल मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस के दिन 22 बड़े स्टेशनों पर ‘डिजिटल संग्रहालय’ लांच करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

रेल मंत्रालय के विरासत विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं छापने का आग्रह करते हुए आईएएनएस को बताया, “रेलवे ने देश भर के बड़े स्टेशनों पर 22 नए डिजिटल संग्रहालय स्थापित करने का फैसला किया है।”

उन्होंने कहा कि इस परियोजना का पॉयलट आधार पर परीक्षण किया जा रहा है। इसके तहत एक-दो मिनट की मूवी क्लिप के जरिए डिजिटल एलईडी स्क्रीन्स पर रेलवे की विरासत का प्रदर्शन किया जाएगा। ये स्क्रीन स्टेशन के प्रवेश द्वार और बैठने की जगहों के पास लगे होंगे।

अधिकारी ने कहा, “इस परियोजना पर कोई अतिरिक्त व्यय नहीं किया जाएगा, क्योंकि हम वर्तमान अवसंरचनाओं जैसे एलईडी टीवी का प्रयोग करेंगे।”

उन्होंने कहा, “वर्तमान में डिजिटल संग्रहालय का प्रदर्शन जयपुर, आगरा कैंट, इरोड, कटिहार और अन्य स्टेशनों पर किया जा रहा है।”

पिछले साल नवंबर में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (जो कि विश्व विरासत सूची में शामिल है) के दौरे के दौरान घोषणा की थी कि वे इस व्यस्त ट्रेन टर्मिनस को विश्व स्तरीय संग्रहालय में बदलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493