क्रो ने पिता को डाउसिंग करते देखा था

लॉस, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्म ‘द वॉटर डिवाइनर’ से निर्देशन की शुरुआत कर रहे ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेता रशेल क्रो का कहना है कि उन्होंने अपने पिता को डाउसिंग करते हुए देखा था।

क्रो ने एक बयान में कहा, “असल में वाटर डिवाइनर एक व्यक्ति होता है जो लकड़ी, धातु या कई बार अपने हाथों से पृथ्वी की सतह के अंदर के पानी का कंपन महसूस कर सकता है। मुझे पता है कि यह सुने में थोड़ा अजीब है, लेकिन मैं जब 14 साल का था तब मैंने अपने पिता को यह करते देखा था।”

क्रो फिल्म में एक आस्ट्रेलियाई किसान की भूमिका में नजर आएंगे, जो प्रथम विश्वयुद्ध के चार साल बाद अपने तीन लापत सैनिक बेटों की खोज में तुर्की जाता है। सच्ची ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग इस्तांबुल के चहल-पहल वाले बाजारों और शानदार नीली मस्जिद में हुई है।

फिल्म एंड्र एनस्तेसियोस द्वारा लिखित ‘द वॉटर डिवाइनर’ पुस्तक पर आधारित है। फिल्म भारत में 24 अप्रैल को प्रदर्शित होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493