नई दिल्ली, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका सारा जेन डायस अब अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर जाने की तैयारी में हैं। सारा जल्द ही अपना दूसरा गाना रिलीज करने वाली हैं।
सारा (32) दुबई से अपनी पहली अंतर्राष्ट्रीय संगीत यात्रा की शुरुआत करेंगी। वह मई में यात्रा करेंगी और पूरे संयुक्त अरब अमीरात में प्रस्तुतियां देंगी।
सारा ने एक बयान में कहा, “यह मौका मिलना बहुत रोमांचक है। अपने काम के साथ यात्रा करने से बेहतर एहसास और कुछ नहीं। फिलहाल हम विस्तार से कार्यक्रम बना रहे हैं, जल्द ही हम पुख्ता जानकारी देंगे।”
dharmpath.com dharmpath