लॉस एंजेलिस, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रियलिटी टीवी शख्सियत क्लोई कदर्शियां, जो इन दिनों बास्केटबॉल खिलाड़ी ट्रिस्टन थॉम्पसन के साथ डेटिंग कर रही हैं, का कहना है कि वह अपनी बहनों किम और कर्टनी की तरह ही मां बनना चाहती हैं।

एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, क्लोई ने कहा कि उन्होंने थॉम्पसन से परिवार शुरू करने की अपनी इच्छा के बारे में बात की।
उन्होंने कहा, “मैं परिवार शुरू करना चाहती हूं। हमने इस बारे में बात की है। थॉम्पसन पहले से ही पिता हैं और मैं जानती हूं कि वह एक अच्छे पिता साबित होंगे।”
उन्होंने कहा, “मैं मां जरूर बनना चाहती हूं, लेकिन इसे लेकर मैं कोई दबाव नहीं बनाना चाहती। ऐसा नहीं है कि इसका समय निकला जा रहा है।”
क्लोई ने थॉम्पसन से जुड़ने से पहले 2009 में लमर ओडोम से शादी की थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था।
dharmpath.com dharmpath