नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने रविवार को कहा कि उनकी टीम 2018 विश्व कप क्वालीफाइंग मुकाबलों में पूरी क्षमता के साथ नहीं खेली।
अपने अंतिम मुकाबले में भारत को गुरुवार को तेहरान में ईरान से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
छेत्री ने कहा, “हम निश्चित तौर पर और भी अंक बना सकते थे और कुछ खेल ऐसे थे जिनमें हम पूरी क्षमता के साथ खेल सकते थे।”
दिग्गज फुटबाल खिलाड़ी ने हालांकि यह भी कहा, “भारतीय टीम काफी तेजी से सुधार कर रही है।”
हाल ही में टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हुए हैं।
छेत्री ने कहा कि कई खेलों में एक टीम के तौर पर भारतीय खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। गुवाम के खिलाफ उन्होंने काफी बेहतरीन मुकाबला खेला, लेकिन पूर्ण रूप से देखा जाए, तो टीम को काफी सुधार की जरूरत है।
dharmpath.com dharmpath