काठमांडू, 27 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की उड़ान में बम होने की सूचना रविवार को मिलने के बाद नेपाल हवाईअड्डा प्रशासन ने विमान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खाली कराया और विमान की सघन जांच की।
काठमांडू, 27 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज की उड़ान में बम होने की सूचना रविवार को मिलने के बाद नेपाल हवाईअड्डा प्रशासन ने विमान को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खाली कराया और विमान की सघन जांच की।
तलाशी के दौरान बोइंग 737 के अंदर कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने यात्रियों के सामान की तलाशी ली।
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के प्रवक्ता देवेंद्र के.सी. ने कहा, “सभी यात्रियों को उतारने के बाद हवाई जहाज की सघन तलाशी ली गई।”
विमान चालक दल के सदस्यों समेत 169 लोगों को लेकर काठमांडू से दिल्ली के लिए शाम 4.30 बजे उड़ान भरने वाला था।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद शाम छह बजे तक के लिए सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को स्थगित कर दिया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक और नेपाल पुलिस के प्रवक्ता माधव जोशी ने इस बात की पुष्टि की कि हवाई अड्डा सुरक्षा अधिकारियों को दिल्ली जाने वाली उड़ान में बम होने की सूचना मिली थी।
उन्होंने कहा, “हम लोगों ने यात्रियों को विमान से नीचे उतार लिया और विमान की सघन तलाशी ली। यात्रियों से कहा गया कि मौसम खराब होने की वजह से विमान देर से उड़ान भरेगा।”
रक्षा विशेषज्ञ और सेना के अवकाश प्राप्त मेजर जनरल अशोक मेहता को भी फ्लाट पकड़नी थी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “उड़ान में देरी के बारे में हम लोगों को कुछ नहीं बताया गया है। हम लोगों ने अफवाहें सुनी हैं कि विमान में बम रख दिया गया है। अधिकारी विमान की तलाशी ले रहे हैं।”
बम की सूचना मिलने के बाद त्रिभुवन हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विमान को पृथक पट्टी पर ले जाया गया और नेपाली सेना के बम निरोधक दस्ते ने इसकी सघन तलाशी ली।
अधिकारियों ने कहा कि किसी ने दिल्ली स्थित जेट एयरवेज के दफ्तर में फोन कर वहां अधिकारियों से कहा कि दिल्ली जाने वाले विमान में बम रख दिया गया है।
यह सूचना तुरंत काठमांडू हवाई अड्डे को दी गई। खबर मिलते ही काठमांडू से उड़ने वाली सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को अस्थाई रूप से स्थगित कर दिया गया।
विमान के एक यात्री और पर्वतारोही निक टालबोट ने ट्वीट कर कहा, “हम लोगों का यह इकलौता विमान है जो काठमांडू के कुहासे में उतरा है। यह सुरक्षित जोन में रुका पड़ा है। जाहिर तौर पर हम लोग सुरक्षा के लिए खतरा हैं!”
लेकिन, बाद में उन्होंने ट्वीट किया, “किसी ने हमारे विमान में बम होने की सूचना दी है। इसलिए हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है। “
dharmpath.com dharmpath