“क्वीन’ के मलयालम रीमेक का हिस्सा बनना सौभाग्य’

चेन्नई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंजिमा मोहन का मानना है कि कंगना रनौत अभिनीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘क्वीन’ के मलयालम रीमेक ‘जम जम’ का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है।

चेन्नई, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री मंजिमा मोहन का मानना है कि कंगना रनौत अभिनीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म ‘क्वीन’ के मलयालम रीमेक ‘जम जम’ का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है।

मंजिमा ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “प्रतिष्ठित फिल्म ‘जम जम’ का हिस्सा बनना बड़े सौभाग्य की बात है। अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करने की कोशिश करूंगी।”

‘जम जम’ अधिकारिक तौर पर बुधवार को लॉन्च होगी। फिल्म निर्देशक और अन्य कलाकारों का नाम अभी घोषित नहीं किया गया है।

इससे पहले, ‘क्वीन’ के तमिल और तेलुगू संस्करण लॉन्च किए जा चुके हैं। इसके तमिल संस्करण का शीर्षक ‘पेरिस पेरिस’ है। इसमें काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में हैं।

नीलकांता रेड्डी द्वारा निर्देशित तेलुगू संस्करण में तमन्ना भाटिया प्रमुख भूमिका में हैं।

‘क्वीन’ के कन्नड़ संस्करण की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। परुल यादव द्वारा अभिनीत इस फिल्म का शीर्षक ‘बटरफ्लाई’ है।

अभिनेता-फिल्म निर्माता रमेश अरविंद रीमेक के तमिल और कन्नड़ संस्करणों का निर्देशन कर रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493