विशेषज्ञ से घुटने की जांच कराएंगे सिटी के खिलाड़ी मेंडी

मैनचेस्टर, 27 सितंबर (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के खिलाड़ी बेंजामिन मेंडी घुटने में लगी चोट के लिए विशेषज्ञ के पास जाएंगे, क्योंकि उनकी चोट पहले से काफी अधिक गंभीर नजर आ रही है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ शनिवार रात को खेले गए मैच में मेंडी को घुटने में चोट लगी थी। इस मैच में सिटी ने 5-0 से जीत हासिल की थी।

सिटी के कोच पेप गार्डियोला ने कहा था कि मेंडी सोमवार को प्रशिक्षण के लिए टीम के साथ जुड़ सकते हैं, लेकिन वह मैदान पर नहीं उतर पाए।

मेंडी अब विशेषज्ञ रामोन कुगाट से अपनी चोट की जांच कराने के लिए बार्सिलोना जाएंगे। कुगाट सिटी क्लब के कोच गार्डियोला के अच्छे मित्र हैं।

उल्लेखनीय है कि मेंडी को इस साल 5.2 करोड़ पाउंड में मोनाको से सिटी क्लब में शामिल किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493