नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार सुबह धूपभरी रही और यहां का न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आज बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।”
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता का स्तर 90 प्रतिशत दर्ज किया गया।
दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की संभावना है।
वहीं, एक दिन पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री अधिक 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath