‘क्वीयर आई’ के स्टार कारामो ब्राउन करेंगे बॉम्बर जैकेट्स लॉन्च

लॉस एंजेलिस, 16 अगस्त (आईएएनएस)। ‘क्वीयर आई’ के स्टार कारामो ब्राउन ने अपने सिग्नेचर लुक को आम जनता तक पहुंचाने की योजना बनाई है और इसके लिए वे खुद के बॉम्बर जैकेट की लाइन लॉन्च करेंगे।

वेराइटी डॉट कॉम ने ब्राउन के हवाले से बताया, “यह बहुत जल्दी आएगा।”

उन्होंने कहा, “हम छोटे संग्रह के साथ शुरुआत करेंगे, और यह युनिसेक्स (महिला और पुरुष दोनों के पहनने योग्य) होगा। इसमें बहुत सारे पैटर्न होंगे, जिसे आप पहनना चाहेंगे।”

खाद्य विशेषज्ञ एंटोनी पोरोवस्की ने भी अपने नवीनतम व्यापारिक उद्यम के बारे में थोड़ी और जानकारी दी है। वे न्यूयार्क सिटी के जानेमाने ढाबा द विलेज डेन को फिर से शुरू करने जा रहे हैं, जो वेस्ट विलेज में पिछले तीन दशकों से बंद पड़ा था।

इंटीनियर डिजायनर बॉबी बर्क ने यह भी खुलासा किया कि वे जल्द ही अमेरिका और यूरोप में अपने होम गुड्स कलेक्शन को लांच करने जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493