वाजपेयी की हालत नाजुक होने पर जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित

भोपाल/छिंदवाड़ा, 16 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की नाजुक हालत के मद्देनजर गुरुवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की छिंदवाड़ा में होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा को स्थगित कर दिया गया है।

चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा करते हुए कहा, “वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि अटलजी जल्दी स्वस्थ्य हों। उनका मार्गदर्शन सभी को प्रेरणा देता है।”

छिंदवाड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने संवाददाताओं को बताया, “मुख्यमंत्री चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा के तहत गुरुवार को छिंदवाड़ा जिले की तीन विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचनी थी लेकिन बीती रात से अटल जी की हालत नाजुक बनी हुई है, जिससे सभी दुखी हैं। इसके चलते जन आशीर्वाद यात्रा स्थगित की गई है। अगली तारीख तय कर बताई जाएगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493