क्वेसी दोबारा चुने गए डब्ल्यूएएफयू के अध्यक्ष

अकरा (घाना), 13 जनवरी (आईएएनएस)। घाना फुटबाल संघ के अध्यक्ष क्वेसी न्यनताकयी को पश्चिम अफ्रीका फुटबाल संघ (डब्ल्यूएएफयू) का दोबारा अध्यक्ष चुना गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कुल सात वोटों में से न्यनताकई को चार वोट मिले जबकि उनके विद्रोही नाइजर के डिब्रिला हिमा हामिदू को तीन वोट ही मिले।

अकरा में हुए चुनाव में डब्ल्यूएएफयू के सात सदस्यों नाइजीरिया, नाइजर, बेनिन, टोगो, आइवरी कोस्ट, घाना और बुर्किना फासो ने हिस्सा लिया।

इससे पहले न्यनताकई ने सम्मेलन में कहा कि फुटबाल इस समय वैश्विक स्तर पर काफी चुनौतियों से जूझ रहा है। मुझे उम्मीद है कि फीफा में हो रहे सुधारों के साथ हम भी आगे बढ़ेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493