मुंबई, 12 जुलाई (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ की रिलीज का इंतजार कर रहे निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने बताया कि वह विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में टीवी चैनलों के माध्यम से कलाकारों को खोजने का आनंद ले रहे हैं।
आशुतोष गोवारीकर ने बताया, “मेरी हाल ही की फिल्म के लिए मुझे टेलीविजन के विभिन्न चैनलों पर जाना होगा। क्षेत्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से आप कई कलाकारों के देखेंगे और कुछ कारणों से वे मुंबई आने में सक्षम नहीं हैं।”
उन्होंने यहां डिजिटल पोर्टल प्रतिभा के शुभारंभ के अवसर पर कहा, “शायद आर्थिक रूप से वह यहां आने के लिए सक्षम नहीं होंगे या कुछ का मानना है कि मुंबई जाने का कोई मतलब नहीं है।”
आमिर खान, शाहरुख खान और ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टारों के साथ काम कर चुके फिल्मकार आशुतोष ने कहा, “मैं डीडी ओड़िया, डीडी श्रीनगर, डीडी बांग्ला इन सभी चैनलों पर हूं और यह तभी पूरी हो सकता है जब कहानी आपके स्तर पर स्पष्ट हो।”
फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ से अभिनेत्री पूजा हेगड़े बॉलीवुड में करियर की शुरुआत कर रही हैं। उन्होंने इससे पहले दक्षिण भारतीय फिल्मों में किया है।
फिल्म ‘मोहनजोदड़ो’ 12 अगस्त को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath