क्षेत्रीय फिल्मों के अच्छे व्यापार से खुश हूं : रितेश

मुंबई, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्माता रितेश देशमुख बॉक्स ऑफिस पर क्षेत्रीय फिल्मों के प्रदर्शन से काफी खुश हैं।

अभिनेता भी मराठी सिनेमा में कुछ सफल फिल्मों का निर्माण किया है।

रितेश ने यहां कहा, “यह काफी अच्छी बात है कि क्षेत्रीय फिल्में अच्छा काम कर रही हैं। ‘सैरात’ ने महाराष्ट्र में कुल 75 करोड़ रुपये कमाए। मराठी फिल्में विकास कर रही हैं और यह अच्छी बात है।”

अभिनेता ने कहा, “हर फिल्म को छोटे स्क्रीनों पर इस प्रकार का व्यापार करने में सक्षम होना चाहिए। अगर हम इसे बनाए रखने में सफल रहे, तो मराठी फिल्म जगत भी तमिल और तेलुगू फिल्म जगत के समान मजबूत बनेंगे।”

अपनी आगामी मराठी फिल्म के लिए उत्सुक रितेश ने कहा, “मैं अपनी अगली फिल्म में काम करने का इंतजार कर रहा हूं, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। अभी इसका निर्माण मराठी में हो रहा है।”

रितेश वर्तमान में अपनी फिल्म ‘हाउसफुल 3’ के प्रचार में व्यस्त हैं, जिसमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नाडीज, नरगिस फाकरी और लीजा हैडन हैं। फिल्म तीन जून को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493