द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुका विमान न्यूयॉर्क में दुर्घटनाग्रस्त

न्यूयॉर्क, 28 मई (आईएएनएस)। द्वितीय विश्व युद्ध में हिस्सा ले चुका एक युद्धक विमान न्यूयॉर्क शहर की हडसन नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (एनवाईपीडी) के एक प्रवक्ता ने कहा कि एनवाईपीडी ने नदी में दुर्घटनाग्रस्त विमान के निकट से एक शव बरामद किया है, जिसे विमान का पायलट माना जा रहा है। विमान शुक्रवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

समाचार चैनल सीएनएन के मुताबिक, प्रवक्ता ने कहा कि विमान ने दुर्घटना से पहले आपात सिग्नल भेजा था।

संघीय विमानन प्रशासन की प्रवक्ता कैथलीन बर्जेन ने कहा कि लॉन्ग आईलैंड से उड़ान भरने वाले तीन विमानों में एक पी-47 भी था।

यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि विमान लॉन्ग आईलैंड के जोंस बीच स्टेट पार्क के एयर शो में हिस्सा ले रहा था या नहीं।

स्मिथसोनियन नेशनल एयर एंड स्पेस म्यूजियम के मुताबिक, थंडरबोल्ट जमीन पर हमलों को अंजाम देने वाला एक युद्धक विमान था।

स्मिथसोनियन ने कहा, “यूएस आर्मी एयर फोर्स कमांडर्स के मुताबिक यह अमेरिका के तीन प्रमुख लड़ाकू विमानों में से एक था। दो अन्य विमान पी-51 मुस्तांग तथा पी-38 लाइटनिंग थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493